निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी।

Top News


“प्रशासनिक भवन : सुरक्षा, अनुशासन, शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति एवं डिजिटल आचरण-मानक संचालन प्रक्रिया (SOP), 2026” के संबंध में।



वेबसाइट पर सूचनाओं को अपलोड कराने के लिए 'Content Federation System' के माध्यम से ही सामग्री को भेजना सुनिश्चित करें।



अधिसत्र परीक्षा नवंबर, 2026 : सेमेस्टर शुल्क एवं पाठ्यक्रम चयन के संबंध में।

अधिसत्र परीक्षा नवंबर, 2026 : सेमेस्टर शुल्क एवं पाठ्यक्रम चयन के लिए यहाँ क्लिक करें!



Blood Donate



हिंदी विश्‍वविद्यालय में महात्‍मा गांधी जी की जयंती पर विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन



"शहीद बाजी राउत की विरासत पर राष्ट्रीय युवा सम्मेलन" के समापन समारोह का क्षण-प्रतिक्षण कार्यक्रम



हिंदी विश्‍वविद्यालय में हुआ रक्‍तदान शिविर



शोधार्थी श्री नीरज छिलवार के पी-एच.डी. वि-पंजीकरण के संबंध में।



राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर हुई वक्तृत्व प्रतियोगिता

हिंदी विश्वविद्यालय में “शहीद बाजी राउत की विरासत” पर कार्यशाला एवं युवा संवाद

हिंदी विश्‍वविद्यालय में रक्‍तदान शिविर गुरुवार को



"स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत" पखवाड़े का आयोजन।



राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती (02 अक्टूबर, 2026) के अवसर पर विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन।



शोधार्थी श्री सौरभ मिश्रा को पी-एच.डी. उपाधि प्रदान किए जाने के संबंध में।

शोधार्थी सुश्री मनीषा यादव को पी-एच.डी. उपाधि प्रदान किए जाने के संबंध में।

शोधार्थी श्री मनोज कुमार को पी-एच.डी. उपाधि प्रदान किए जाने के संबंध में।



हिंदी विश्‍वविद्यालय में स्‍वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर किया अभिवादन

सामासिक संस्‍कृती का वहन करती है हिंदी : प्रो. कुमुद शर्मा

न्यायिक प्रक्रिया का किया जायेगा सम्मान



शिक्षा विभाग के पी-एच.डी. शोधार्थी श्री महेन्‍द्र विश्‍वकर्मा की खुली मौखिकी के संबंध में।



“शहीद बाजी राउत की विरासत पर राष्ट्रीय युवा सम्मेलन : राष्ट्र-निर्माण हेतु युवा अभिप्रेरण” के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तर पर दिनांक 25 सितंबर 2026 से 02 अक्‍टूबर, 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन के संबंध में।



“शहीद बाजी राउत की विरासत पर राष्ट्रीय युवा सम्मेलन : राष्ट्र-निर्माण हेतु युवा अभिप्रेरण” के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तर पर दिनांक 25 सितंबर 2026 से 02 अक्‍टूबर, 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु समितियों का गठन।



समय सारिणी : बी.ए.एलएल.बी. (ऑनर्स) (पंचवर्षीय कार्यक्रम) (सत्र 2026-27)



शोधार्थी सुश्री रेखा जोशी को पी-एच.डी. उपाधि प्रदान किए जाने के संबंध में।

शोधार्थी श्री ओम प्रकाश बौद्ध को पी-एच.डी. उपाधि प्रदान किए जाने के संबंध में।



समय सारिणी : संस्कृत साहित्य विभाग (सत्र 2026-27)



समय सारिणी : वाणिज्‍य एवं प्रबंधन विभाग (सत्र 2026-27)



Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2027, January 10th to 12th, 2027

Mass Participation in Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2027



दिनांक 05 अक्टूबर, 2026 को ‘साहित्य के स्वरूप की स्वतंत्र सत्ता और रामचंद्र शुक्ल’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन।



आंतरिक संपरीक्षा अधिकारी एवं सहायक अभियंता पद हेतु विज्ञापन।



महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित

हिंदी की संवैधानिक स्थिति एवं वर्तमान तकनीकी चुनौतियां पर विशेष व्याख्यान



संस्कृत अध्ययन केंद्र (सत्र : 2026-27) प्रवेश सूचना।

संस्कृत अध्ययन केंद्र (सत्र : 2026-27) में प्रवेश हेतु आवेदन लिंक



विश्‍वविद्यालय में वर्ष 2027 हेतु राजपत्रित एवं वैकल्पिक अवकाश।



अंतर विद्यापीठ खेल प्रतियोगिता – 2026 (Intramural Sports Meet-2026, दिनांक 07 सितंबर 2026 से 26 अक्टूबर 2026) के सफल आयोजन हेतु निम्‍नानुसार समितियों का गठन।



विश्वविद्यालय में क्रीडा संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु अंतर विद्यापीठ खेल प्रतियोगिता – 2026 (Intramural Sports Meet-2026) का दिनांक 07 सितंबर 2026 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजन।

अंतर विद्यापीठ टीम खेल प्रतियोगिता पंजीकरण हेतु गूगल फॉर्म लिंक

अंतर विद्यापीठ एकल खेल प्रतियोगिता पंजीकरण हेतु गूगल फॉर्म लिंक

अंतर विद्यापीठ एथलेटिक्स प्रतियोगिता पंजीकरण हेतु गूगल फॉर्म लिंक



परीक्षा परिणाम :



विश्‍वविद्यालय में वर्ष 2026 हेतु राजपत्रित एवं वैकल्पिक अवकाश।


हिंदी शिक्षण अधिगम केंद्र

निदेशक का संदेश

विश्वविद्यालय में हिंदी शिक्षण अधिगम केंद्र की स्थापना हिंदी को अधिकाधिक उपयोगी एवं प्रासंगिक बनाने और उसके संवर्धन व विकास हेतु विविध आयामी कार्यक्रमों तथा उपक्रमों को संचालित करने के लिए की गई है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय भाषा के साथ ही अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में हिंदी की भूमिका को प्रकाशित करने एवं प्रवासी भारतीयों के बीच अभिव्यक्ति के माध्यम के रूप में हिंदी को विकसित करना भी है। संसार के प्रत्येक भू-भाग में रहने वाले भारतवंशी अपनी साझी विरासत की भाषा के रूप में हिंदी के महत्व को स्वीकार करते हुए उसे उपयुक्त एवं प्रासंगिक बनाए रखने के लिए कृतसंकल्प हो सकें, केंद्र इस दिशा में भी सार्थक प्रयास हेतु संकल्पबद्ध है।

भारत के लिए हिंदी मात्र एक भाषा न होकर उसकी अस्मिता की पहचान है, जड़ों से जुड़ने की सार्थक कोशिश है। हिंदी भाषा के प्रति देश में अनन्य आकर्षण है। विविध-आयामी संस्थाओं, विद्यालयों, परिषदों, आयोगों, संघों, धार्मिक प्रतिष्ठानों, न्यायालयों, अस्पतालों आदि में हिंदी के नियमित प्रयोग को प्रोत्साहन देना हमारा अभीष्ट है। संपूर्ण देश में हिंदी सिनेमा, गीतों-गजलों व भजनों आदि का हिंदी में प्रयोग-उपयोग इसका प्रमाण है।

हिंदी के प्रचार-प्रसार, विकास व सम्मान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हिंदी सेवियों की एक लंबी सूची है, जो संपूर्ण विश्व में हिंदी को समृद्ध करने में लगे हैं। हिंदी को विश्व भाषा बनाने में उन प्रवासी भारतीयों का प्रमुख योगदान है, जो व्यापार अथवा मजदूरी के लिए दूसरे देशों में गये लेकिन जिन्होंने वहाँ अपनी संस्कृति और भाषा को कभी विस्मृत नहीं होने दिया। इसके अतिरिक्त बहुत सारे विदेशी विद्वानों ने भी हिंदी के संवर्धन एवं विकास में अपना बहुमूल्य योग दिया है। अत: इन सभी तथ्यों के आलोक में कार्यक्रमों की योजना बनाना और तदनुसार उसे क्रियान्वित करना केंद्र का लक्ष्य है, जिसे प्राप्त करने हेतु यह निरंतर अग्रसर है।

केंद्र का उद्देश्य

हिंदी शिक्षण अधिगम केंद्र (TLCHS) के उद्देश्‍य निम्‍नलिखित कार्यक्रमों/ योजनाओं का क्रियान्‍वयन करना है-

  • हिंदी शिक्षण के पाठ्यक्रम/ पाठ्यचर्या संरचना/ रूपरेखा के विकास संबंधी कार्यक्रम।
  • हिंदी शिक्षण हेतु पाठ्यक्रम संरचना में प्रतिमानात्‍मक बदलाव के आलोक में मूल्‍यांकन पद्धति के विकास संबंधी कार्यक्रम।
  • हिंदी शिक्षण में पाठ्यक्रम ढाँचे/ संरचना के विकास के अनुरूप वैकल्पिक शिक्षा वैज्ञानिक अंत:क्षेपों (Pedagogic interventions) को स्‍पष्‍ट करने संबंधी कार्यक्रम।
  • हिंदी शिक्षण हेतु शिक्षण-अधिगम सामग्री के विकास संबंधी कार्यक्रम।
  • हिंदी शिक्षण के लिए पाठ्य पुस्‍तक/ पुस्तिका के विकास से संबंधित कार्यक्रम।
  • क्षेत्रीय/ प्रादेशिक भाषाओं में/ से मूलपाठ के अनुवाद हेतु कार्यक्रम।
  • हिंदी तथा भाषा वैज्ञानिक शिक्षण से संबंधित शोध के प्रोत्‍साहन हेतु संसाधनों, संदर्भ सेवा, इलेक्‍ट्रानिक डाटाबेस के भण्‍डारण तथा ई-सामग्री के विकास से संबंधित कार्यक्रम।
  • हिंदी शिक्षण के प्रोत्‍साहन हेतु अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर विश्‍वविद्यालयों, महाविद्यालयों, उच्‍च शिक्षा केंद्रों का संजाल/ समूह विकसित करने संबंधी बहुआयामी कार्यक्रम।
  • हिंदी में पाठ्य पुस्‍तकों के विकास एवं निर्माण संबंधी कार्यक्रम।
  • सृजनात्‍मक लेखन के लिए पाठ्यक्रम निर्माण व विकास संबंधी कार्यक्रम।
  • हिंदी एवं कला, हिंदी एवं हिंदी साहित्‍य, हिंदी एवं भारतीय संस्‍कृति के साथ ही अन्‍य विषयों पर शोध संबंधी कार्यक्रम।
  • हिंदी में संदर्भ कोश/ पारिभाषिक कोश/ प्रासंगिक कोश के विकास हेतु कार्यक्रम।